22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

सीएम धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी के साथ बाबा केदार के धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दीपावली से एक दिन पहले 23 अक्‍टूबर को केदारनाथ धाम आ सकते हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संभावित दौरे से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह बड़ा दौरा है। इस दौरान उन्‍होंने भगवान केदार की पूजा अर्चना की। बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के उपरांत वह निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। मुख्‍यमंत्री रूद्र यज्ञ में पधारे संत-महात्माओं से भी भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को केदारनाथ आ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में दर्शन के उपरांत बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने बदरीशपुरी भी जा सकते हैं। हालांकि अभी उत्‍तराखंड सरकार को कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...