24 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

हरिद्वार पंचायत चुनाव में बजा धामी का डंका! जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत पांच ब्लॉकों में भगवा ही भगवा

देहरादून: हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में सीएम धामी की धमक ने सबको हैरान परेशान कर डाला है। यह मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व का ही करिश्मा है की हरिद्वार पंचायत चुनावों के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी न केवल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर विजयी पताका फहराने में कामयाब रही बल्कि ब्लॉकों में भी भगवा ही भगवा नजर आ रहा है।

मार्च 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार लाकर किसी भी दल के रिपीट न होने के मिथक को तोड़कर इतिहास रच डाला था तो अब हरिद्वार पंचायत चुनाव में भी उन्होंने नई इबारत लिख डाली है।

दरअसल, पंचायत चुनाव की शुरुआत से ही धामी ने हरिद्वार में अलग-अलग क्षेत्रों के ताबड़तोड़ दौरे किये और जनता से भाजपा के काम पर मुहर की अपील की। नतीजे, बता रहे हैं धामी का लोहा पूरा जिला हरिद्वार भी मान रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसी तरह पांच ब्लॉकों रुड़की, खानपुर, भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर में प्रमुख, ज्येष्ठ उप-प्रमुख एवं कनिष्ठ उपप्रमुख के पदों पर भी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं। जबकि केवल नारसन में प्रमुख एवं ज्येष्ठ उप-प्रमुख पर दो-दो नामांकन हुए हैं। बता दें कि हरिद्वार में मंगलवार को नाम वापसी होनी है जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वैसे यह एक औपचारिकता भर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...