28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

ईकोटूरिज्म सम्बन्धी 7 घोषणाओं को लेकर सीएम तीरथ ने किए 80 लाख स्वीकृत |Postmanindia

प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मुख्यालय में  ईकोटूरिज्म कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के 79.83 लाख रूपये के 07 प्रस्ताव पारित कर संबंधित डीएफओ को निर्देश दिये गये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के इन स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य पूर्ण किये जाए. मुख्यमंत्री घोषणाओं के जिन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई उनमें 15.83 लाख की लागत से चन्द्रबनी खालसा में कुमांऊनी मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण किया जायेगा. 10 लाख रूपये की लागत से क्यारी नागटिब्बा सुरकण्डा तक ट्रेक रूट का निर्माण किया जायेगा. तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्तर्गत फांटो क्षेत्र में सफारी जोन बनाने के लिए 15 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई. बार्सू से दयारा बुग्याल एवं रैथल से दयारा बुग्याल वाले ट्रेक रूट का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा.

10 लाख रूपये से ऋषिकेश क्षेत्र में संजय झील का सौन्दर्यीकरण कर इसे साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. भराड़सैंण में ईको ट्रेल/ ईको पार्क की स्थापना के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई जबकि नागटिब्बा, एन्दी, बुराष्टी में कैम्पिंग साइट विकास, व्यू प्वाइन्ट निर्माण, नागटिब्बा ताल की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 19 लाख रूपये की स्वीकृति शामिल है. ईकोटूरिज्म कोर कमेटी के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक ईकोटूरिज्म एवं प्रचार प्रसार ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु राज्य सेक्टर ईकोटूरिज्म योजना के अंतर्गत यह धनराशि प्रभागीय वनाधिकारीओं को जारी की जा रही है . बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना डॉ समीर सिन्हा, अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन श्री जी एस पांडे, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊँ डॉ तेजस्विनी पाटील, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफर सत्र को लेकर शिक्षक संघ की बैठक, अब विधायक, सांसदों का मांगेंगे साथ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...