20.2 C
Dehradun
Sunday, March 15, 2026


spot_img

गृह मंत्री अमित शाह के साथ चार प्रदेशों के सीएम ने की मीटिंग, विभिन्न मसलों पर चर्चा

वाराणसी। भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम को पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री मंगलवार को आयोजित आयोजित हो रहे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया जायेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद सभी नेतागण बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां बाबा की आरती उतारी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। दोनों नेता मंगलवार को होटल ताज में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सम्मिलित होने काशी पहुंचे हैं।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन करने पहुंचे। यहां काशीवासियों ने शंखनाद और हर-हर महादेव के उद्घोष से इनका स्वागत किया। अमित शाह व सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचे।
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर गृह मंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर हर-हर महादेव के उद्घोष से कार्यकर्ताओं ने भी शाह व योगी का स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, मंडलायुक्त एस राजलिंगम आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।
मेजबान मुख्यमंत्री ने दिया रात्रिभोज : मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात होटल ताज में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक होगी। मध्य क्षेत्रीय परिषद में मेजबान सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ- साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। राज्य सरकार के मुख्य सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...

0
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कोलकाता में लगभग 18 हजार 6 सौ 80 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

0
नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत...

देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध: पेट्रोलियम...

0
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर के खुदरा बिक्री केंद्रों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।...

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में राज्यपाल ने दिया विश्व शांति, एकता और आध्यात्मिक चेतना का...

0
देहरादून/ऋषिकेश: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव–2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

0
चम्पावत: जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह...