दोहा: ईरान ने सोमवार की देर रात कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदीद पर मिसाइल हमला किया है। अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु केंद्रों पर बमबारी के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। ईरान ने सरकारी टेलीविजन पर इस हमले की घोषणा की। टेलीविजन पर इसे अमेरिका की आक्रामकता के खिलाफ एक शक्तिशाली और कामयाब जवाब बताया गया। यह हमला उस समय किया गया है, जब कतर ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में कतर के अल उदीद बेस का दौरा किया था। यहां अमेरिकी सैनिकों से बात करते हुए उन्होंने कहा था, मेरी प्राथमिकता संघर्ष खत्म करना है, शुरू करना नहीं। लेकिन अगर जरूरी हुआ, तो मैं कभी भी अमेरिकी ताकत का उपयोग करने में हिचकिचाऊंगा नहीं, चाहे वह अमेरिका की रक्षा के लिए हो या हमारे सहयोगियों की। कतर हमारे एक बड़े सहयोगी में से एक है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था, जब हम पर खतरा होता है, तो अमेरिका की सेना बेझिझक अपने दुश्मनों का जवाब देगी। हमारे पास अपार ताकत और तबाह करने वाली शक्ति है।
उधर, इराकी मीडिया ने सोमवार रात जानकारी दी कि ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकाने ऐन अल-असद पर छह मिसाइलें दांगीं, जबकि कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके सुनाई दिए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात ईरान के मिसाइल हमले के बाद इराक के पश्चिम में स्थित ऐन अल-असद बेस पर अमेरिकी सैनिकों की वायु रक्षा सक्रिय हो गई।
रिपोर्ट में यह भी बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान के संभावित जवाबी मिसाइल हमले के कारण अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। ईरान के आईआरआईबी ने इस जवाबी हमले को ‘विक्ट्री मेसेज’ (जीत का संदेश) नाम दिया है। रॉयटर्स ने कहा कि कतर की राजधानी दोहा में भी विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
समाचार वेबसाइट एक्सिओस ने आज एक इस्राइली अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर छह मिसाइलें दागी हैं। एक्सिओस ने इससे पहले भी बताया था कि ईरान इन अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला करने की तैयारी में है। इसकी पुष्टि रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट में की थी।
इस बीच, कतर ने जानकारी दी कि ईरान के अल उदीद बेस पर हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ऊर्जा संपन्न देश ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की ओर से अल उदीद बेस को निशाना बनाए गए हमले की निंदा करता है। बयान में यह भी कहा गया, हम यह आश्वस्त करते हैं कि कतर की वायु रक्षा प्रणाली ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया और ईरानी मिसाइलों को बीच में ही रोक लिया गया। कतर ने यह भी कहा कि वह गंभीर बातचीत और वार्ता की मेज पर लौटने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाएगा। अल उदीद बेस पर ही संयुक्त वायु संचालन केंद्र भी है, जो पूरे क्षेत्र में हवाई ताकत के कमान एंड कंट्रोल की जिम्मेदारी संभालता है।
ईरान के शीर्ष सुरक्षा निकाय ने कहा कि अमेरिकी हमलों में जितने बम इस्तेमाल किए गए, ईरानी सशस्त्र बलों ने भी जवाब में उतने ही बम दागे हैं। बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि कतर में जो अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया, वह आम नागरिक ढांचे से काफी दूर था। साथ ही आश्वासन दिया कि इस कार्रवाई से उनके मित्र और भाईचारे वाले पड़ोसी देश कतर को कोई खतरा नहीं है।
ईरान ने कतर के बाद इराक और सीरिया में भी दागी मिसाइलें, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















