देहरादून। गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को महाराष्ट्र के ठाणे से इनकम टैक्स की ओर से समन जारी किए गए हैं। उन्हें 22 मार्च को व्यक्तिगत रूप से महाराष्ट्र के आईटी कार्यालय में तलब किया गया है। समन मिलने के बाद गणेश गोदियाल ने देहरादून स्थिति कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और अपनी हार को देखते हुए भाजपा सरकार घटिया मानसिकता पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए अपने प्रतिद्वंदियों को हतोत्साहित करने के लिए कुख्यात रही है, और इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे स्थित आईटी कार्यालय से 19 मार्च को उनको, उनकी पत्नी और फर्म के नाम पर समन भेजा गया। गोदियाल ने कहा कि अब जबकि गढ़वाल के लोकसभा क्षेत्र से आ रहे तमाम सर्वे में कांग्रेस का कैंडिडेट एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं, उसी वक्त ठीक चुनाव के दौरान उनको उलझाने की कोशिश की जा रही है। गोदियाल ने कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि भाजपा की कोशिशें परवान नहीं चढ़ पा रही हैं.मन जारी किए गए हैं और उन्हें 22 मार्च को 11.30 बजे व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा गया है। गोदियाल का कहना है कि वो भगत सिंह के अनुयायी हैं और वो सावरकर के अनुयायी हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में भारत के संविधान के विरुद्ध कोई ऐसा काम नहीं किया, लेकिन अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को कुचलने के लिए केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती आ रही है। उनके साथ ये सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि केंद्र सरकार उनको गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से जीतने नहीं देना चाहती। परंतु यह गढ़वाल की जनता की जंग है जिसको अंतिम समय तक लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नए मामले बनाकर उनको इंगेज करने की कोशिश कर रही है। गोदियाल ने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों को इसका जवाब देने को कहा है।
इनकम टैक्स का समन मिलने पर भड़के कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल
Latest Articles
असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...
राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...














