25.9 C
Dehradun
Wednesday, July 8, 2026


spot_img

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राजीव रंजन (ललन) सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक और तारिक अनवर, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और समाजवादी सांसद धर्मेंद्र यादव तथा अन्य विपक्षी दलों के नेता भी बैठक में उपस्थित थे। यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हो रही है, जिसने महत्वपूर्ण समुद्री गलियारों को बाधित कर दिया है और खाड़ी देशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह सर्वदलीय बैठक पश्चिम एशिया की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद संबोधन के बाद हुई। संसद में अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार ने ईरान-इजराइल-अमरीका संघर्ष के प्रभाव को कम करने के लिए ईंधन, आपूर्ति श्रृंखला और उर्वरकों सहित अन्य मुद्दों पर कार्यनीतियां विकसित करने के लिए सात सशक्त समूहों का गठन किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...

वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...

उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

0
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...