देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नाम पर मंथन किया जा रहा था।
पार्टी हाईकमान ने गणेश गोदियाल के चेहरे पर दांव खेला है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए थे। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में लोकसभा सीट के समीकरणों, टक्कर देने वाले उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दों और हालात पर चर्चा की गई थी। उधर, संगठन स्तर पर सभी सीटों पर दावेदारों के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे पूरा होने के बाद स्क्रीनिंग समिति की दूसरी बैठक बुलाई गई, जिसमें से हर लोकसभा के लिए दावेदारों के तीन से पांच नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया। प्रत्याशियों पर लंबा मंथन करने के बाद आज मंगलवार को पार्टी ने उम्मीदवारों को घोषणा की।
कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए
Latest Articles
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...
शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...

















