13 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक आज, गढ़वाल-कुमाऊ के संतुलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष का होगा चयन |Postmanindia

उत्तराखंड में 2022 के चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में आज कांग्रेस विधायक मंडल दल की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी विधायकों से मशवरा किया जाएगा. कांग्रेस के सामने चुनाव से ठीक पहले सबसे बड़ी चुनौती है गढ़वाल और कुमाऊं के बीच प्रतिनिधित्व देने की है, साल 2017 के चुनाव में देखने को मिला था क्या गढ़वाल से कॉग्रेस बुरी तरह हार गई थी रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी इन चार पहाड़ी जिलों की बात की जाए तो इसमें सिर्फ केदारनाथ और पुरोला से ही कांग्रेस जीत कर आई थी.

जबकि 3 सीटें हैं हरिद्वार एक देहरादून और बाकी 5 सीट कुमाऊ से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. लिहाजा इस बार कुमाऊ के साथ-साथ गढ़वाल का संतुलन साधना भी बेहद जरूरी है. कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्मानी का कहना है कि कांग्रेस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और गढ़वाल कुमाऊं का प्रतिनिधित्व देने के साथ युवाओं और महिलाओं को भी विशेष जगह देने पर विशेष विचार किया जाएगा.

वहीं कांग्रेस के केदारनाथ से विधायक मनोज रावत का कहना है पार्टी फोरम पर वह इस बात को मजबूती से रखेंगे की गढ़वाल का प्रतिनिधित्व पार्टी दूरदर्शीता और 2022 के चुनाव को लेकर देखे. मनोज रावत का कहना है कि गढ़वाल क्षेत्र में भी कई बड़े नेता पार्टी में लगातार सक्रियता से काम कर रहे हैं, इन सभी को सरकार चलाने का भी अनुभव लंबे समय तक रहा है लिहाजा इन सब बातों का भी कांग्रेस हाईकमान को ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 6 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ़्यू, वीकेंड पर खुलेंगे पिकनिक स्पॉट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...