32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल, कई और नेता कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन

नई दिल्ली: उत्तरकाशी जिले की सीट पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली BJP कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. राजकुमार पहले बीजेपी में ही थे और असंतुष्ट होकर कांग्रेस में चले गए थे. ऐसे में उनकी घर वापसी हो गई है.

हाल ही में उत्तराखंड से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह भी पार्टी में शामिल हुए थे, जिसके बाद पार्टी का दावा था कि कुछ और विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले शनिवार को राजकुमार भाजपा में शामिल होने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइनिंग टल गई थी.

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे. राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने को काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राजकुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

आपको बता दें कि राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक जब से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी विधानसभा चुनावाें की कमान सौंपी गई, तब से ही वह असहज महसूस कर रहे हैं और आगामी चुनावों में टिकट न मिलने की आशंका के चलते ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...