23.2 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

कल मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस, चुनावी समर का विपक्ष करेगा शंकनाद |Postmanindia

कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दिनांक 10 जुलाई को बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए RTPCR टेस्ट महा के मुद्दे को लेकर के कांग्रेस ’मुख्यमंत्री आवास कूच’ कार्यक्रम की तैयारी में है. सीएम आवास कूच के लिए पार्टी स्तर पर सभी तैयारियों पूरी कर दी गई हैं.  प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कार्यकर्ताओं से कूच को ऐतिहासिक बंनाने का आह्वान किया. उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में पिछले प्रदेश विधानसभा चुनावों में 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत देने के बावजूद कोई वादा पूरा नहीं किया, उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुना और महंगाई दर राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ज्यादा हो गयी है.

उन्होंने कहा कि पांच साल में इस सरकार ने राज्य की जनता के हित का कोई फैसला नहीं किया चाहे वो किसान हो या नौजवान, कर्मचारी हो या बेरोजगार, महिला हो या दलित इस सरकार में सभी वर्ग परेशान रहे. श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में जिस प्रकार कोरोना काल में लोगों की मौतें हुईं लोग बिना ऑक्सीजन बिना आईसीयू बिना इलाजे के तड़प तड़प के मर गए उसे लोग कभी भुला नहीं पाएंगे इसके विपरीत भाजपा में कुर्सी की जंग चलती रही और पांच साल पूरे होने से पहले तीन मुख्यमंत्री बदल कर जिस तरह राज्य की जनता के साथ छलावा किया है उससे जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. धस्माना ने कहा कि ज़ीरो टोलरेंस का नारा देने वाली सरकार में महाकुंभ में हुए आरटीपीसीआर जांच घोटाला अपने आप में काफी है यह साबित करने के लिए की सरकार आकंठ भ्रस्टाचार में डूबी है. धस्माना ने कहा कि अब इस सरकार के गिनती के दिन राह गए हैं और राज्य की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद की नज़रों से देख रही हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...