23.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड में राशन विक्रेताओं के लिए राज्य सरकार की बड़ी सौगात |Postmanindia

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभा कक्ष में खाद्य् एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अन्तर्गत सरकारी राशन विक्रेताओं की समस्यों के सम्बन्ध में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्यों को सुन कर निर्णय लिया गया कि राज्य खाद्यान्न योजना व  चीनी के लिए राशन विक्रेताओं का लाभांश बढा कर 50 रू. प्रति कुन्तल किया जायेगा. अभी तक यह चीनी में 07 रूपये 28 पैसे और राज्य खाद्य योजना में 18 रूपये प्रति कुन्तल था.

परिवहन से सम्बन्धित समस्यों का समाधान करने के लिए कहा गया कि परिवहन मद में भुगतान के लिए भारत सरकार से बजट प्राप्त किया जाना है, इसके लिए केन्द्रिय खाद्य् मंत्री से शीध्र ही प्रदेश के खाद्य् मंत्री मुलाकात करंेगे. इसके अलावा निर्णय लिया गया कि सभी गोदामों तथा राशन विक्रेताओं को तौल कर खाद्यान्न व चीनी दिया जायेगा. इसके लिए इलेक्ट्रानिक काॅट भी लगाया जायेगा. बेस गोदमों पर बडे धर्म काॅट भी लगाया जायेगा.

राशन विक्रेता के कोरोना से मृत्यु होने पर वारिश को दुकान आबंटित किया जायेगा तथा 10 लाख रूपये की बीमा स्वरूप आर्थिक सहायता दी जायेगी. बैठक में बताया गया कि अभी तक 03 महीने के लिए चीनी और खाद्यान्न योजना का खाद्यान्न उपलब्ध है. बैठक में सचिव, सुशील कुमार, अपर सचिव प्रताप शाह, सयुक्त आयुक्त पी.एस पांगती, सहित अन्य विभागीय अधिकारी व राशन विक्रेताओं का प्रतिनिधि मण्डल मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कल मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस, चुनावी समर का विपक्ष करेगा शंकनाद

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...