29.6 C
Dehradun
Sunday, June 7, 2026


spot_img

सड़कों का मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद जरूर करें। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल“ और “आत्मनिर्भर भारत“ जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटखोरी से बचाव के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए लोगों को आवाजाही में अनावश्यक परेशानी न हो। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष...

पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के...

केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानूनी माप प्रणाली के अंतर्गत खाद्य तेलों के लिए मानक पैकिंग लागू की है। इससे बाजार में अधिक पारदर्शिता...

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

0
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी...

उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया...