29.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए युवाओं का शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर होना ज़रूरी है। श्री मोदी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन-शैली अपनानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा-मुक्ति के लिए सौ हफ़्ते का ‘जन-भागीदारी’ अभियान शुरु किया जाएगा और देशभर में हर रविवार को साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे।

श्री मोदी ने कहा कि नशीले पदार्थों की लत लोगों को लक्ष्य से भटकाती है और सपने पूरे करने नहीं देती। इससे देश की ताकत भी कमजोर होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की लत के गंभीर परिणामों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ कॅरिअर, पारिवारिक जीवन और लोगों का भविष्य बर्बाद कर देते हैं।

प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि सामाजिक बदनामी के डर से मादक पदार्थों के सेवन के मामले न छिपाएं। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की लत से मुक्ति के लिए समय पर विशेषज्ञों की मदद और इलाज़ लेनी चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि परिवारों को शुरुआती चरण में ही चेतावनी के संकेतों की पहचान करके खुलकर बातचीत का माहौल बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अलग-थलग रहने, असामान्‍य व्यवहार, बातचीत से बचने, देर रात तक बाहर रहने या बार-बार पैसे मांगने जैसी आदतें मादक पदार्थों के सेवन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों से भी अपील की कि वे मादक पदार्थों के सेवन के खतरों पर नियमित रूप से विद्यार्थियों के साथ चर्चा करें।

कार्यक्रम में, 28 हज़ार जगहों से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लबों, गैर- सरकारी संगठनों तथा आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिभागी भी शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...