देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रीष्मकाल में किसी भी नागरिक को पेयजल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। सचिव शैलेश बगोली ने जानकारी दी कि विभागीय स्तर पर नियंत्रण कक्षों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु व्यापक स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4100 तथा 1916 पूर्व से ही क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु राज्य के सभी 13 जनपदों में जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
इन कन्ट्रोल रूमों में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है। सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है।
जनपदवार कन्ट्रोल रूम प्रभारी
देहरादून-सतेन्द्र कुमार गुप्ता-0135-2676260
टिहरी-प्रशांत भारद्वाज-01376-232154
उत्तरकाशी-एल.सी. रमोला-01374-222206
हरिद्वार-विपिन कुमार-01334-226360/262099
पौड़ी-शिव कुमार राय-01368-222015
चमोली-सुशील सैनी-01372-252341
रुद्रप्रयाग-अयनीश एम. पिल्लई-01364-233226
नैनीताल-रविशंकर लोशाली-05946-220776
उधमसिंहनगरः तरुण शर्मा-05944-243711
अल्मोड़ाः नीरज तिवारीः 05962-234049
बागेश्वर-चन्दन सिंह देवरी-05963-222038
पिथौरागढ़-सुरेश चंद जोशी-05964-225237
चंपावत-बिलाल यूनुस- 05965-230485
पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















