19 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर में आयोजित देशभर के राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक में प्रतिभाग करेंगे। यह बैठक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। जिसमें डॉ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं और भविष्य के रोड़मैप को रखेंगे साथ ही वह अपने सुझाव भी साझा करेंगे। इसके अलावा डॉ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुजरात में सहकारिता के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा करेंगे और वहां की कार्यप्रणाली व सहकारी व्यवस्थाओं से परिचित होंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आगामी 17 फरवरी को महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर (गांधीनगर) में सहकारिता को लेकर महामंथन होगा। जिसमें डॉ. रावत ‘सहकार से समृद्धि’ को लेकर उत्तराखंड सरकार की सहकारिता योजनाओं, नवाचारों और भविष्य के रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने, डेयरी व बहुउद्देश्यीय समितियों के विस्तार और सहकारी बैंकों की सुदृढ़ता को लेकर अपने सुझाव भी साझा करेंगे।
डॉ. रावत ने बताया कि सम्मेलन में देशभर में दो लाख नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों के गठन, आधुनिक वेयरहाउस नेटवर्क, राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में राज्यों की भागीदारी, प्राथमिक समितियों के कंप्यूटरीकरण, राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के उपयोग और मानव संसाधन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय सम्मेलन में दाल व मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने, सहकारी बैंकों की चुनौतियों का समाधान, साझा सेवा इकाइयों और अम्ब्रेला संरचनाओं की मजबूती तथा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की जायेगी।
गुजरात प्रवास के दौरान डॉ. रावत बनासकांठा जिले के सहकारिता संस्थानों का भी भ्रमण करेंगे। वह पालनपुर स्थित बनास डेयरी का दौरा कर डेयरी संचालन, विपणन प्रणाली व दुग्ध उत्पादों की प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे व अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त वह चीज प्लांट, यूएचटी प्लांट, फूड पार्क, ऑयल मिल, आटा प्लांट, बायो-सीएनजी व बायो फर्टिलाइजर इकाइयों का निरीक्षण भी करेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि गुजरात के सहकारिता मॉडल का अध्ययन कर उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों, दुग्ध उत्पादकों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ मिल सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...