17 C
Dehradun
Tuesday, April 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड में पुरुषों के लिए घातक कोरोना, इस साल 62 प्रतिशत संक्रमित, मौत के आँकड़े भी चौकाने वाले |Postmanindia

उत्तराखंड में सरकार द्वारा जारी कोविड संक्रमण के आंकड़ों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. राज्य सरकार ने प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं इसके तहत 1 अप्रैल 2021 के बाद से अब तक कुल कोविड मरीजों में से 62 प्रतिशत संक्रमण पुरुषों और जबकि 38 प्रतिशत संक्रमण महिलाओं में पाया गया है. सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने सचिवालय मीडिया सेंटर में जानकारी देते हुए भी बताया कि 1 अप्रैल 2021 के बाद से महिला और पुरुषों के पॉज़िटिविटी आंकड़ों के अनुसार 62 प्रतिशत पुरुष संक्रमित हुए हैं जबकि 38 महिलाओं को कोरोना संक्रमण हुआ है. इसके अलावा सबसे अधिक तीन श्रेणी में युवा आयु वर्ग के लोगों में कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सेकंड वेव में 20 से लेकर 29 साल की आयु वर्ग के लोगों में 21.9 प्रतिशत, 30 से लेकर 39 साल की आयु वर्ग के लोगों में 24.2 प्रतिशत, 40 से लेकर उम्र 49 आयु वर्ग के लोगों में 18.5 प्रतिशत, कोविड संक्रमण देखा गया है। इसके अलावा 1 अप्रैल 2021 से के बाद 40 वर्ष से 79 आयुवर्ग के लोगों कि में मौत का औसत सबसे ज्यादा बढ़ा है। उन्होंने जानकारी दी कि 40 से 49 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों की मृत्यु 17 प्रतिशत, 50 से 59 वर्ष तक की आयु के लोगों की मृत्यु 23 प्रतिशत, 60 से 69 वर्ष तक की आयु के लोगों की मृत्यु 24 प्रतिशत, जबकि 70 से 79 वर्ष तक की आयु के लोगों की मृत्यु 23 प्रतिशत लोगों मृत्यु हुई है. उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी है हेल्थ बुलेटिन में भी जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दिनेश मनसेरा की नियुक्ति निरस्त, ये है वजह

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...

राज्यसभा के सभापति ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्‍ताव...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...

सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...

घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

0
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...

राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...