25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, गाँव के गाँव बुख़ार से प्रभावित |Postmanindia

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को उन आठ राज्यों में शामिल कर लिया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.प्रदेश में इस समय मैदानी जिलों में तेजी से संक्रमण के मामले मिल रहे हैं. पिछले कुछ समय में पर्वतीय जिलों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं. परेशानी यह है कि पर्वतीय जिलों में जांच की सुविधाएं कम हैं, जिससे जांच कम हो रही है. बृहस्पतिवार को करीब 28 हजार टेस्ट प्रदेश में किए गए और इसमें भी अधिकतर टेस्ट मैदानी जिलों में ही हुए.प्रदेश सरकार की ओर से मोबाइल टेस्टिंग लैब दूर दराज के इलाकों के लिए शुरू करने की बात की गई थी, लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है. कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पर्वतीय जिलों में जांच कम होने का मतलब है कि कोरोना पर काबू् पाना और मुश्किल हो जाएगा. पर्वतीय जिलों में रिपोर्टिंग कम है और ऐसे मे सही तस्वीर का सामने आना मुश्किल होगा.ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों पर भरोसा जताया है. मुसीबत यह है कि ग्राम पंचायतों के स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है. ऐसे में ग्राम पंचायतें भी क्वांरटीन सेंटर की व्यवस्था करने तक ही सीमित हैं. जांच और उपचार के मामले में पंचायतों को पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: बाबा केदार की पंचमुखी डोली ने किया ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए प्रस्थान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...