17.5 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

छात्रों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, सीबीआइ ने संभाली कमान

नई दिल्ली। मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए पांच मई को आयोजित किए गए नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने के बाद जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआइ ने रविवार को आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की।
पेपर लीक के दावों की जांच के लिए छात्रों द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और अदालतों में याचिकाएं दायर किए जाने के बीच यह कदम उठाया गया है। छात्रों के विरोध को देखते हुए ही शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यह परीक्षा देशभर में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और इसमें लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने एजेंसी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि परीक्षा के आयोजन के दौरान कुछ राज्यों में गड़बड़ी की कुछ अलग-थलग घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीबीआइ ने विशेष टीमें बनाई हैं जो गोधरा और पटना के लिए रवाना हुई हैं। वहां पुलिस ने प्रश्नपत्र लीक होने के मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी गुजरात और बिहार में पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इन मामलों की जांच अपने हाथ में लेने के लिए कदम उठा रही है।
सीबीआइ के एक प्रवक्ता ने कहा- ‘शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआइ से अभ्यर्थियों, संस्थानों और बिचौलियों द्वारा कथित अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की व्यापक जांच करने का अनुरोध किया है जिसमें षड्यंत्र, धोखाधड़ी, अभ्यर्थी की जगह किसी और के परीक्षा में बैठने, विश्वासघात और साक्ष्यों को नष्ट करना शामिल है।’
अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के आयोजन से जुड़े लोक सेवकों की संभावित भूमिका और पूरे घटनाक्रम एवं बड़ी साजिश भी जांच के दायरे में होगी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक नया मामला दर्ज किया है। उधर, महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नीट-यूजी, 2024 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में लातूर जिले में एक निजी कोचिंग सेंटर चलाने वाले दो शिक्षकों से पूछताछ की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...