21.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड में जल्द प्राइवेट हॉस्पिटल में लगेगी कोविड वैक्सीन |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अच्छी खबर है. अगर आप सरकारी वैक्सीन सेंटर में भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं तो अब आप महज 600 रुपए देकर प्राइवेट हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेजों में कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी. कोविशील्ड वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट पुणे ने निजी क्षेत्र को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को पत्र भेजा है. सीरम इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन की प्रति डोज की कीमत 600 रुपये निर्धारित की है.

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA उत्तराखंड के प्रदेश सचिव डॉ.अजय खन्ना ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से निजी क्षेत्र में 600 रुपये प्रति वैक्सीन डोज उपलब्ध कराने के लिए IMA को प्रस्ताव दिया है. उन्होंने प्रदेश के सभी जिला स्तरीय शाखाओं के अध्यक्ष व पदाधिकारियों को वैक्सीन की डिमांड भेजने का आग्रह किया है. वैक्सीन के लिए डिमांड ड्राफ्ट आईएमए के नाम से भेजना होगा. IMA सचिव डॉक्टर खन्ना ने बताया कि IMA का प्रयास है कि एक जून 2021 से प्रदेश के प्राइवेट हॉस्पिटलों, मेडिकल कालेजों में कोविड वैक्सीनेशन शुरू किया जाए. जल्द ही IMA की ओर से प्रति वैक्सीन 600 रुपये के अलावा हॉस्पिटल का चार्जिंग शुल्क भी तय किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन को बिज़नेस नहीं बनाया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर वैक्सीन उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को टीका लगाने में आसानी होगी. वहीं, सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए भीड़ भी कम होगी.

यह भी पढ़ें: मित्र पुलिस के महिला थाना ने निभाई मिशन हौसले की रीत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...

घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर

0
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...