30.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

क्रिकेटर सुरेश रैना पहुंचे उत्तराखंड, बद्री- केदार के किए दर्शन

श्री बदरीनाथ धाम/ केदारनाथ: देश के प्रसिद्ध अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने आज पूर्वाह्न को भगवान बदरीविशाल तथा अपराह्न को भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये वह हैलीकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे। दोनों जगह हैली पेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, क्रिकेट प्रेमियों, तीर्थपुरोहित समाज उनके स्वागत को पहुंचे थे।

आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीपेड से सुरेश रैना सीधे बदरीनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर में दर्शन किये पूजा अर्चना की। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने क्रिकेटर सुरेश रैना को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद सुरेश रैना केदारनाथ को रवाना हुए। अपराह्न दो बजे सुरेश रैना केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। केदारनाथ मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने सुरेश रैना का स्वागत किया।

क्रिकेटर सुरेश रैना के बदरीनाथ तथा केदारनाथ पहुंचने पर उनको देखने हेतु बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों तथा उनके समर्थकों स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा क्रिकेटर रैना ने सभी प्रसंशको का अभिवादन किया तथा सभी को धन्यवाद दिया। आज ही पूर्वाह्न उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव ने भी पारिवारिक सदस्यों के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...