25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी गोली, 4 की मौत, 3 घायल

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार रात को एक CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग करके 4 लोगों की जान ले ली। खबर के मुताबिक, मराईगुडा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स पर हुई इस फायरिंग में 3 जवान घायल भी हुए हैं। यह घटना 50 बटालियन कैंप की है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी जवान रितेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CRPF के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में मारे गए जवानों में दो बिहार और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। बिहार के जवानों नाम धांजी और राजमणि बताया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के जवान का नाम राजीब मंडल बताया जा रहा है। वहीं, जानकारी के मुताबिक चौथे जवान का नाम धर्मेंद्र था। घायल जवानों के नाम धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा बताए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...