14 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


spot_img

साइबर ठगों ने डीजीपी की फ़ेसबुक पर बनाई फर्ज़ी आईडी, परिचितों से मांगे हज़ारों |Postmanindia

साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. मामला इतना गम्भीर है कि तमाम पुलिस अधिकारियों के फर्जी आइडी बनाने के बाद अब साइबर ठगों ने डीजीपी अशोक कुमार के नाम की फ़र्ज़ी आइडी बनाकर पैसे माँगने शुरू कर दिए हैं. शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीजीपी के नाम से फ़र्ज़ी आइडी बनाने के मामला सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई. इसमें कानून व्यवस्था के से फेसबुक आईडी बनाकर रुपये मांगने कई मुद्दों पर चर्चा हुई. व्यक्ति की शिकायत पर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज किया गया है.

इस प्रकरण की जांच के लिए एसटीएफ की छह टीमें गठित की गई हैं. इसके साथ ही देहरादून समेत अन्य जनपदों से इस तरह के मामलों का विवरण मांगा गया है. DIG STF और मुख्यालय के प्रवक्ता निलेश आनंद भरणे ने बताया कि इन टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है. पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं उनका भी अवलोकन किया जा रहा है. फेसबुक पर दूसरे के नाम से आईडी बनाकर रुपये मांगने के अक्सर मामले सामने आते रहते हैं. इस बार उत्तराखंड के डीजीपी के नाम को इस्तेमाल किया गया है। प्रकरण में तनुज ओबरॉय निवासी मोती बाजार ने शिकायत दर्ज कराई है. तनुज के अनुसार उन्हें गत 14 जून को फेसबुक मैसेंजर से एक मैसज आया था। मैसेज आईपीएस अशोक कुमार के नाम से मिला. इस मैसेज में गुगल पे या पेटीएम के माध्यम से 10 हजार रुपये की माँग की गई थी.

यह भी पढ़ें: जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने किया 40 करोड़ की परियोजना का किया शुभारंभ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल के गोरखा जिले में बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

0
नई दिल्ली। नेपाल के गोरखा जिले में कल शाम एक बस दुर्घटना में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल...

सरकार ने पीएनजी कनेक्शन धारकों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने का निर्देश दिया

0
नई दिल्ली।  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) दोनों के कनेक्शन वाले परिवारों को...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और यूएई के विदेश मंत्रियों से की...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण, पश्चिम बंगाल में...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आज असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की, जबकि पश्चिम बंगाल...

लोक भवन में पारंपरिक रूप से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ...