नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ में सवा तीन लाख जवानों/अधिकारियों को आर्थिक फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते ‘डीए’ में हुई वृद्धि के बाद सभी कार्मिकों के ‘एचआरए’ अलाउंस में बदलाव नहीं हुआ था। बल की तरफ से सभी यूनिटों को सूचित किया गया है कि डीए की नई दरों के अनुसार, एचआरए में बढ़ोतरी की जाए। चूंकि डीए की दरों में पहली जनवरी से वृद्धि हुई थी, इसलिए एचआरए में एक जनवरी से बढ़ोतरी की जाएगी। सभी योग्य कार्मिकों को एरियर मिलेगा। हाउस रैंट अलाउंस की नई दरें 30, 20 और 10 फीसदी रहेंगी।
केंद्र सरकार के सभी महकमों में पहली जनवरी से डीए की दरों को 46 से 50 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों के दूसरे भत्तों में भी वृद्धि हुई थी। डीए में उक्त वृद्धि से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक्स श्रेणी के शहरों के लिए 27 फीसदी, वाई श्रेणी के शहरों में 18 फीसदी और जेड श्रेणी वाले शहरों में 9 फीसदी की दर से एचआरए मिलता था। एचआरए की नई दरों को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय से पूछा गया था। यह मामला वित्त मंत्रालय के संज्ञान में भी लाया गया। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि डीए की दरों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र के कई मंत्रालयों ने दूसरे भत्तों में भी वृद्धि की है।
केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में एचआरए की बढ़ी हुई दरें लागू की जाएं। अनेक मंत्रालयों ने एचआरए की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ एचआरए मिले। गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीआरपीएफ भी अपने सभी कार्मिकों को उक्त फायदा दे। सीआरपीएफ की सभी यूनिटों से कहा गया है कि वे एचआरए की बढ़ी हुई दरें लागू करें। एक्स श्रेणी के शहरों के लिए 27 से बढ़कर 30 फीसदी, वाई श्रेणी के शहरों में 18 से बढ़कर 20 फीसदी और जेड श्रेणी वाले शहरों में 9 से 10 फीसदी के हिसाब एचआरए दिया जाए। कार्मिकों को अगस्त माह के वेतन में एक जनवरी 2024 से लेकर अब तक का एरिया भी मिलेगा।
सीआरपीएफ के 3.25 लाख जवानों/अफसरों के डीए में हुई बढ़ोतरी, HRA में मिलेगा ये आर्थिक फायदा
Latest Articles
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...
महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...
भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

















