नई दिल्ली: वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह नई दिल्ली पहुंचे। वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने के मकसद से तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने हवाई अड्डे पर चिन्ह की अगवानी की।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत है। उन्होंने कहा, भारत और वियतनाम के बीच सभ्यतागत संबंध हैं और दोनों के बीच लंबे समय से मित्रता है, जो आपसी भरोसे पर आधारित है। यह उनका यह दौरा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
एमईए ने एक बयान में कहा, भारत वियतनाम को अपनी एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है।
चिन्ह के साथ कई मंत्री, उप मंत्री और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। कल राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चिन्ह द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। चिन्ह का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री चिन्ह के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की भी उम्मीद है। भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो सितंबर 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ गई।
तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे वियतनाम के प्रधानमंत्री, गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत
Latest Articles
भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...
नई दिल्ली। भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...
ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु 1.20 करोड़ की...
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का...
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के...
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की
देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...
















