15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री, ये रहेगा कार्यक्रम

देहरादून: रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सोमवार शाम को भाजपा की ओर से यहां आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रबुद्ध सम्मेलन सर्वे आडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी व जवानों के अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग से जुड़े वरिष्ठ लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

यातायात प्लान जारी…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिसके तहत हाथीबड़कला मार्ग, कैंट रोड, जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, डायवर्ट और बंद किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने अपील की है कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को दुपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचें या लिंक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही जनपद में अवस्थित सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी साढ़े पांच बजे के बाद ही अपने गंतव्य स्थलों के लिए प्रस्थान करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...