25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ रनवे पर दौड़ा हाथी, मचा हड़कंप

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर मिली है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक हाथी चहारदीवारी तोड़कर अंदर आ घुसा और देखते ही देखते एयरपोर्ट के रनवे तक पहुंच गया।

हाथी के एयरपोर्ट तक पहुंचने की खबर से वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा हाथी को एयरपोर्ट से भगाया जा सका, तब जाकर कहीं वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

हवाई अड्डे से निकलकर हाथी पास के एक गांव में जा घुसा और कई मकानों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी एक बार फिर हवाई अड्डे की दीवार तोड़कर वहां घुस गया। इस बार हाथी को बाहर निकालने में वन विभाग के पसीने छूट गए और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे हवाई अड्डे से बाहर निकाला जा सका। करीब सुबह 4 बजे हाथी जिस रास्ते से एयरपोर्ट में घुसा था, उसी रास्ते वापस चला गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...