नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसकी एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसकी एनआईए जांच की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। उपराज्पाल को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है। एलजी को यह पत्र वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन- इंडिया नामक संगठन ने लिखा है। इसमें बताया गया है कि आम आदमी पार्टी ने यह चंदा 2014 से 2022 के बीच में लिया। आगे लिखा है 2014 में अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क स्थित एक गुरुद्वारे में सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू और केजरीवाल की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने पन्नू को आश्वस्त किया था वह 1993 दिल्ली बम धमाके में दोषी उम्र कैद की सजा काट रहे भूल्लर को जेल से रिहा कराने में मदद करेंगे।
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2022 पंजाब चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने यही आरोप लगाए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था जांच करेंगे, पर जांच में कुछ नहीं मिला। हार के डर से हर चुनाव के पहले भाजपा यही आरोप लगाती है। सौरभ ने आगे कहा कि उपराज्यपाल भाजपा के एजेंट हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ एक और बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा है। भाजपा के इशारे पर सीएम केजरीवाल के साजिश हो रही है। भाजपा दिल्ली में सातों सीट हार रही है। हार के डर से भाजपा बौखला गई है।
दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की, आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप
Latest Articles
असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...
पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...
‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

















