13.2 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


spot_img

दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम

देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल में दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं। नवनीत सिंह ने 2011 में लॉन बॉल खेल की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।  नवनीत सिंह लॉन बॉल में मेंस पेयर्स और मेंस फोर्स कैटेगरी में खेलते हैं।
नवनीत सिंह की शानदार उपलब्धियां
नवनीत सिंह ने गुजरात राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण और रजत पदक, गोवा राष्ट्रीय खेल में दो कांस्य पदक और उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2018 में एशियन चौंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए लॉन बॉल पुरुषों की फोर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रचा। उनकी इस उपलब्धि ने लॉन बॉल खेल को भारत में नई पहचान दिलाई और कई नए खिलाड़ियों को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नवनीत सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की सराहना की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री शाह ने किया 242 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, अग्रिम चौकी...

0
कठुआ: गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। कल उन्होंने बोबिया परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही सीमा प्रहरियों के...

पश्चिम बंगाल एसआईआर में बड़ा अपडेट, कट सकते हैं चार लाख मतदाताओं के नाम;...

0
कोलकाता: दिसंबर में प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 58,20,899 मतदाताओं के नाम मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट पाए जाने के कारण हटाए गए...

अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the...

धर्म कभी कमजोर नहीं होता है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जाता:  योगी आदित्यनाथ

0
हरिद्वार। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि स्थल पर विग्रह मूर्ति स्थापना...

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र...