17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

पांच पत्नियां होने के बाद भी 49 महिलाओं को भेजा शादी का प्रस्ताव, गिरफ्तार हुआ शातिर ठग

भुवनेश्वर : ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस ने एक शातिर ठग सत्यजीत सामल को गिरफ्तार किया है। सामल पर आरोप है कि उसने पांच पत्नियों से तलाक लिए बगैर 49 अन्य महिलाओं को शादी का प्रस्ताव दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी सत्यजीत सामल खुद को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों से लाखों रुपये भी ठग चुका है। भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि सामल के खिलाफ दो महिलाओं ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज की थीं। इसके बाद पुलिस ने एक महिला अधिकारी की मदद से सामल को पकड़ने का जाल बिछाया।
पुलिस ने महिला अधिकारी से कहा था कि सामल से शादी का ढोंग करें और उसे मिलने के लिए बुलाएं। महिला अधिकारी ने कुछ ऐसे ही काम किया और सामल को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही सामल मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 2.10 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल, कुछ गोला-बारूद और दो विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र बरामद किए। पुलिस आयुक्त पांडा ने आगे बताया कि सामल के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने समझौते के दस्तावेज में नाम वाली दो महिलाओं से शादी की थी। उसकी कुल पांच पत्नियों में से दो ओडिशा में रहती हैं। इसके अलावा एक पत्नी कोलकाता और एक दिल्ली में रहती हैं। हालांकि, पुलिस को पांचवीं महिला के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सामल मूल रूप से जाजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में भुवनेश्वर में रह रहा है। वह वैवाहिक वेबसाइट्स के जरिए युवा विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। यही नहीं, शादी का वादा करने के बाद सामल पीड़ित महिलाओं से नकदी और कार की मांग करता था। पैसे वापस मांगने पर वह उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाता था। पांडा ने कहा कि आरोपी सामल द्वारा महिलाओं को शादी का झांसा दिया जाता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। इसके बाद वह ठगे हुए पैसों से आलीशान जीवन जीता था। वह एक महिला को ठगने के बाद दुबई भाग जाता था और अपना अगला लक्ष्य ढूंढ़ने के बाद वापस लौटता था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में उसके मैट्रिमोनियल साइट पर 49 महिलाओं से चैट की जानकारी मिली।
दरअसल, फरवरी में कैपिटल पुलिस स्टेशन में एक महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद सामल के खिलाफ जांच शुरू की। दो शिकायतकर्ताओं में से एक के मुताबिक, वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सामल के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे। सामल ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को मजबूर कर शारीरिक संबंध बनाए और कार खरीदने के लिए पैसे मांगे। पीड़िता ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर करीब 8.15 लाख रुपये की कार खरीदी। इसके के साथ ही सामल को कारोबार करने के लिए 36 लाख रुपये भी दिए। दूसरी शिकायतकर्ता से भी आरोपी ने 8.60 लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल ली। इसके लिए उसने भी कई बैंकों से पर्सनल लोन लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...