35.2 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने फायर स्टेशन, रुद्रप्रयाग को सर्वश्रेष्ठ फायर स्टेशन की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी। अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा आज हम सभी 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यहां एकत्रित हुए हैं। यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे देश की लोकतांत्रिक आत्मा का प्रतीक है। वर्ष 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो इस देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।
सबसे पहले, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को मैं नमन करता हूं, जिनके त्याग, परिश्रम और नेतृत्व से हमें यह गौरवशाली दिन देखने का अवसर मिला। उत्तराखंड पुलिस के मेरे साथियों, आप सभी इस राज्य के प्रहरी हैं। आपकी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता से उत्तराखंड पुलिस ने हर परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के 01 कर्मी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 05 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान कर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर 08 पुलिस कार्मिकों को मा. राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, 15 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क श्गोल्डश् एवं 30 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर प्रदान किया गया है। आप सभी पुलिस कार्मिकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि कठिन परिश्रम, निष्ठा, ईमानदारी व उत्तम आचरण से हम अपनी बेहतर छवि को आम जन मानस में उज्जवल बनाए रखने की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहेंगे। इस अवसर पर वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित पुलिस मुख्यालय समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...