20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि शुक्रवार को धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है।कैबिनेट बैठक सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जुलाई महीने की यह पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई गई है जिसमें तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट पर भी चर्चा किया जा सकता है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में उद्यान और कृषि विभाग के लिए एक महानिदेशक की नियुक्ति के लिए पद सृजित करने का प्रस्ताव, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी का प्रस्ताव, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव आ सकता है।

साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास से संबंधित महालक्ष्मी किट योजना के विस्तार संबंधित प्रस्ताव, राशन कार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी-नमक देने का प्रस्ताव मुहर लगने की संभावना है। वहीं, राजकीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण शुल्क को बराबर करने का प्रस्ताव, विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर बनाने का प्रस्ताव, कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव, स्क्रैप पॉलिसी के बाद अब कंडम वाहनों को बिक्री के लिए नीति का प्रस्ताव, मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम का प्रस्ताव के साथ ही लावारिश डेड बॉडी पर मेडिकल छात्र प्रेक्टिकल कर सके इससे संबंधित नियमावली के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...