32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मंगलवार को सीएम धामी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड की नई खेल नीति को मंजूरी मिल सकती है खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। वहीं इसके अलावा कर्मचारियों के 3 तीन परसेंट डीए को लेकर भी कैबिनेट फैसला ले सकती है। वहीं इसके अलावा आगामी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तकरीबन छह से सात विधेयकों को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है।

इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सबसे ज्वलंत मुद्दे देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है तो वहीं इसके अलावा दूसरा बड़ा मुद्दा भू कानून पर इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि इस पर सरकार द्वारा कमिटी गठित की गई है और कमेटी की अभी रिपोर्ट आना बाकी है हालांकि देवस्थानम बोर्ड की अगर बात करें तो मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की पहली रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है और अब गेंद सरकार के पाले में है।

आगामी 7 और 8 दिसम्बर को गैरसैंण में होने वाले शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को पिछली कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है। वहीं शीतकालीन सत्र में लाए जाने वाले अध्यादेश और विधेयकों को लेकर कैबिनेट में मंजूरी दी जा सकती है। वहीं इसके अलावा गैरसैंण में आयोजित किए जा रहे हैं शीतकालीन सत्र में सरकार की तरफ से लाए जाने वाले बिजनेस पर भी कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...