देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जो अपने ट्रस्ट की ओर से आक्सीजन बैंक संचालित कर जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं आज अचानक सिलेंडरों की मांग बढ़ने व ट्रस्ट के अन्य सहयोगियों के सेवा कार्यों में अन्यत्र व्यस्त होने के कारण उपलब्ध न होने पर खुद ही पीपीई किट पहन मोर्चे पर उतर गए और उन्होंने नेहरू कालौनी पहुंच न केवल बीमार को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुँचाया बल्कि मरीज की स्थिति नाजुक देख उन्होंने मरीज को तुरंत एमकेपी कालेज रोड स्थित आरोग्य धाम में भर्ती करवाया. धस्माना ने कहा कि राजधानी में संक्रमण की गति धीमी नहीं पड़ रही है और लगातार संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में तेज़ी से फैल रहा है जिसके कारण अब मरीजों के लिए पहले ही कम पड़ रही व्यवस्थाओं का टोटा और बढ़ रहा है. धस्माना ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य सेवाओं व आक्सीजन की भारी कमी के कारण दम तोड़ रहे मरीज हैं इसलिए आक्सीजन के बारे में सरकार को गंभीरता से युध्द स्तर पर काम करना चाहिए. धस्माना ने कहा कि उनका ट्रस्ट शीघ्र ही ऑक्सीजन बैंक की क्षमता बढ़ाने का काम करेगा.
नेताओं के लिए मिसाल बने धस्माना, पीपीई किट पहन बीमार को अस्पताल में कराया भर्ती |Postmanindia
Latest Articles
सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...
नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...
नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...
उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...















