27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

कोविड कर्फ़्यू को लेकर DIG ने कप्तानों को जारी किए आदेश |Postmenindia

पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदया नीरु गर्ग द्वारा भविष्य में कोविड कर्फ्यू में शिथिलता/ढील होने के कारण सड़को/बाजारों में भीड़ बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत गढ़वाल रेंज के सभी एस.पी./एस. एस.पी को निम्नलिखित आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये.

  • आने वाले दिनों में कर्फ्यू में शिथिलता/ढ़ील होने के दृष्टिगत कोविड कर्फ्यू को पूरी सख्ती से लागू करवाया जाय ताकि संक्रमण न फैलने पाये इस हेतु सामाजिक दूरी एवं बिना मास्क अथवा मास्क को सही तरीके से न पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में ली जाय.*
  • बाजारों, सड़को, अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियुक्त पुलिस बल कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन करायें साथ ही इस दौरान आम-जनमानस से विनम्रता रखें. प्रायः देखने में आ रहा है कि चैकिंग के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर पुलिस से उलझते रहते हैं ऐसे में पुलिस कर्मियों द्वारा सूझबूझ व विवेकशीलता का परिचय देना  चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो पाये. इसके साथ ही यदि पुलिस कर्मियों चैकिंग के दौरान जनता के साथ किसी प्रकार का गलत आचरण किये जाने की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो इसके लिए सम्बन्धित पर्यवेक्षण  अधिकारियों को उत्तरदायी माना जायेगा.
  • कोविड कर्फ्यू के दौरान परिक्षेत्र के कुछ जनपदों के थाना क्षेत्रों में बड़ी आपराधिक घटनायें घटित हुई हैं जो कि चिन्ता का विषय है चैकिंग/पैट्रोलिंग को गम्भीरता से लिया जाये भविष्य में इस प्रकार के घटनाएं न होने पायें.
  • बैरियर एवं अन्य चैकिंग प्वांइटस आदि में नियुक्त कर्मियों को संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित रखने हेतु उन्हें पूर्ण सुरक्षा सम्बन्धी उपाय करने हेतु भलि भांति ब्रीफ किया जाये. ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रुप से डबल मास्क, फेसशील्ड, ग्लब्ज आदि पहना जाये.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त, इस आधार पर होगा रिज़ल्ट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...