20.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें जल्द हो सकती हैं शुरू, दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच 2020 में कोविड-19 और सीमा विवाद के कारण बंद हुई सीधी उड़ान सेवाएं एक बार फिर से शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत अपने अंतिम चरण में है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दोनों देशों के अधिकारी सीधी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि यह महत्वपूर्ण कदम ऐसे समय पर उठाया जा रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने के अंत में चीन के शहर थियानजिन जाने की संभावना है, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। यह सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित होगा।
यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कुछ तनातनी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव आया है। वहीं दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार लाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। दोनों देशों ने चार सीमा पार व्यापारिक रास्तों को फिर से खोलने पर भी चर्चा शुरू की है।
भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानें कोविड-19 महामारी और पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव के चलते 2020 में बंद कर दी गई थीं। अब दोनों देशों के बीच नया एयर सर्विस एग्रीमेंट (हवाई सेवा समझौता) तैयार किया जा रहा है। अगर यह समझौता नहीं हो पाया, तो मौजूदा समझौते के तहत ही उड़ानें फिर से शुरू की जा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया को इस संभावित शुरुआत की जानकारी दे दी गई है ताकि वह तैयारी कर सके। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन ने अपने बिगड़े संबंधों को सुधारने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन अक्टूबर 2024 में डेमचोक और डेपसांग जैसे विवादित इलाकों से सेना की वापसी के बाद से रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार आने लगा है। भारत ने हाल ही में चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना भी शुरू कर दिया है, जो एक बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

0
देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की भेंट, उत्तराखंड आगमन का...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये...

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...