देहरादून। देशभर में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 5.26 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बदरीनाथ धाम में भी दीपोत्सव मनाया गया। दिवाली के दिन बदरीनाथ धाम में 11 हजार दीप जलाकर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया।
दीपावली पर्व को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने खास तैयारियां की थी। बीकेटीसी ने दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये। इसके लिए बदरीनाथ मंदिर को 12 कुंतल फूलों से सजाया गया। दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही बदरी विशाल के खजाने की पूजा भी की गई।
इस दौरान माता लक्ष्मी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। घी के दिये के साथ बदरीनाथ धाम के प्रांगण को दीपों से सजाया गया।। दीपावली के अवसर पर बदरीनाथ धाम में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था भी देखी गई। पूजा अर्चना कर भगवान बदरी विशाल से सुख समृद्धि की कामना की गई। दिवाली के मौके पर केदारनाथ मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया। केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। केदारनाथ धाम में बीकेटीसी, तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
बदरीनाथ धाम में 11 हजार दीप जलाकर मनाई गई दिवाली
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















