30.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

DM मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम में पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों सहित केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो भी प्राथमिकता के कार्य हैं उनको तत्परता से पूर्ण करते हुए श्रमिकों की संख्या को बढाने के भी निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि तीर्थ पुरोहितों के जो भी आवास के कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को भी त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत कर उनके हालचाल को भी जाना तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि कार्य कर रहे श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध की जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है तथा दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया हों इसके लिए जो भी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं में बढोतरी की आवश्यकता है उसे तत्परता से करना सुनिश्चित करें तथा तीर्थ यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय, शुद्ध पेयजल एवं भोजन, स्वास्थ्य आदि व्यवस्था की निरंतर माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए यदि किसी व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो उस व्यवस्था को तत्परता से व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें तथा तीर्थ यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना घटित न हो इस पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहितों एवं केदारनाथ व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव दिए गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्याधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारियों सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...