22.2 C
Dehradun
Wednesday, September 2, 2026


spot_img

दिल्ली के DRDO कोरोना अस्पताल के मरीजों को सबसे पहले दी जाएगी एंटी-कोविड ड्रग 2 DG |Postmanindia

देश में कोरोना से बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए सरकार का पूरा अमला जी-जान से जुटा हुआ है. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ जंग में सरकार के साथ सेना और आम लोग भी अपनी भूमिका निभाने में लगे हैं. डीआरडीओ ने भी अपने वैज्ञानिकों को कोरोना से निपटने के लिए और इसकी दवा पर शोध करने के लिए पहले दिन ही लगा दिया था. तकरीबन एक साल के शोध और क्लिनिकल ट्रायल के बाद डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने दवा बनाकर दी. दवा का नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (drug 2-deoxy-D-glucose (2-DG)है.

सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल के मरीजों को मिलेगी दवा

डीआरडीओ द्वारा बनाई गई 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा को कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जा रहा है. सफल ट्रायल के बाद इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पतालों (DRDO Covid Hospital) में दिया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में 2 डीजी को कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जाएगा. डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के अनुसार ये दवा एक पाउडर के रूप में होगी, जिसका इस्तेमाल भी बहुत आसान होगा.

डीआरडीओ ने डॉ. रेड्डीज लैब के साथ मिलकर तैयार की है दवा

आपको बता दें, डीआरडीओ की प्रयोगशाला इनमास ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब के साथ मिलकर ये दवा तैयार की है. क्लिनिकल रिसर्च के दौरान 2 डीजी दवा के 5.85 ग्राम के पाउच तैयार किये गये थे, जिन्हें सुबह शाम को एक-एक पाउच पानी में घोलकर रोगी को दिया गया और उसके परिणाम काफी बेहतर आए. जिन मरीजों पर इस दवा का ट्रायल किया गया, उनमें तेजी से कोविड संक्रमण से रिकवरी देखी गई. इसी आधार पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है.

फिलहाल सिर्फ डॉक्टरों की सलाह पर दी जाएगी ये दवा

देशभर के जिन 27 कोविड अस्पतालों में इस दवा के अंतिम (फाइनल) ट्रायल किए गए थे, वहां से बचा हुआ स्टॉक भी इकट्ठा कर लिया गया है और जल्द ही इसे दिल्ली के डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में रोगियों को देने का काम शुरू होगा. बताया जा रहा है कि इन दवाओं को दिल्ली लाने का काम तेजी से चल रहा है. इस दवा के इस्तेमाल और बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में लोगों की जिज्ञासा बहुत है, लेकिन डीआरडीओ के अधिकारियों की मानें तो इस दवा को फिलहाल इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी मिली है यानी की ये दवा फिलहाल अस्पतालों में डॉक्टर की सलाह पर दी जाएगी.

सामान्य अनुमति मिलते ही बाजार में उपलब्ध होगी दवा

डॉ. रेड्डीज लैब बड़ी तादाद में इस दवा को बनाने के काम में लगा हुआ है और माना जा रहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दवा को अस्पतालों में भेजा जाना भी शुरू किया जाएगा. हालांकि बाजार में बिकने के लिए सबसे पहले इसे DCGI से हरी झंडी की जरूरत होगी क्योंकि ये ड्रग अभी फिलहाल इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूर की गई है. जब तक इस दवा को सामान्य इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिलती है तब तक इसका बाजार में आना आसान नहीं है.

यह भी पढ़ें: कैंची धाम स्थित नीम करोली मंदिर के पास फटा बादल, इलाके में भारी नुक़सान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...