29.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

प्रदेश में कोरोना लहर के बीच शिक्षक संघ ने सरकार से उठाई बड़ी मांग |Postmanindia

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले रही है जिसमे कई शिक्षकों को भी कोरोना ड्यूटी में लगाया गया है, माध्यमिक के शिक्षक अप्रैल माह के पहले 15 दिन वार्षिक गृह परीक्षा को सम्पन्न करने में व्यस्त रहे उसके बाद थोड़े दिन वैक्सीन की उपलब्धता कम थी तब भी कुछ शिक्षको ने वैक्सीन की पहली डोज़ लेने में सफलता पाई परन्तु अधिकांश शिक्षकों को अभी तक कोरोना वैक्सीन नही लग पाई है. ऐसे में बिना सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए उनकी कोविड ड्यूटी लगा दी गयी है जबकि वे शिक्षक लगातार संक्रमित लोगों से सम्पर्क करते हैं. जिससे शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है.

अतः महोदय से निवेदन है कि शिक्षकों के लिए विशेष वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर सभी को वैक्सीन नगवाई जाय, फिर उदिन पश्चात ड्यूटी आबंटित की जाय. गंभीर बीमारी और विशेष परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए ड्यूटी लगाई जाय तथा कोरोना ड्यूटी में लगे समस्त शिक्षकों को फ्रंट लाइन वारियर मानते हुए अन्य कोरोना वारियर की भांति सुविधा मुहैया करवाई जाए

राज़कीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष के के डिमरी का कहना है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में इस विषय को पूर्व में ही ले आया परंतु सरकार ने इस विषय पर अभी तक कोई कार्य नही किया. जिससे कोरोना ड्यूटी में लगाये गए शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है. सरकार से अपेक्षा है कि कोरोना ड्यूटी में लगे प्रत्येक शिक्षक का वेक्सिनेशन किया जाय उसी के पश्चात उनसे ड्यूटी करवाई जाय साथ ही कोरोना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की भांति फ्रंट लाइन कोरोना वैरियर माना जाय.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के DRDO कोरोना अस्पताल के मरीजों को सबसे पहले दी जाएगी एंटी-कोविड ड्रग 2 DG

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...