29.7 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026


spot_img

कोरोना वायरस एक प्राणी है, उसे भी जीने का अधिकार है – पूर्व सीएम |Postmanindia

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते रहे हैं मुख्य रूप से बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने शासनकाल के दौरान एक ऐसा बयान दिया था जिसमें काफी सुर्खियां बटोरी थी. हालांकि, बातों ही बातों में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि गाय ऑक्सीजन छोड़ती है. तो वही एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को लेकर बड़ा बयान दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस एक प्राणी है और उससे भी जीने का अधिकार है.

त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं एक दार्शनिक बात कर रहा हु, कि कोरोना वायरस भी एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार है. लिहाजा, तू भी चल और हम भी चलते रहें. बस हमें अपनी चाल तेज करनी होगी. पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि ये एक दार्शनिक बात है. ये कोरोना वायरस भी एक प्राणी है. हम भी एक प्राणी है. लेकिन हम अपने आप तो ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं. लेकिन कोरोना वायरस को भी जीने का अधिकार है. हम लोग उसके पीछे पड़ गए तो वह बहुरूपिया हो गया है.

कोरोना वायरस रोज अपना रूप बदल रहा है. मैं दार्शनिक बात करता हूं कि को वायरस को भी जीने का अधिकार है. हमें इससे दूरी बनाकर चलना होगा. उसका भी जीवन है. वो भी अपने जीने के लिए तमाम रूप बदल रहा है. ये दार्शनिक पक्ष है कि कोरोना वायरस तू भी चल और हम भी चलते रहें. हां, हमें अपनी चाल तेज रखनी होगी. ताकि हम वायरस से आगे निकल जाएं.

हालांकि, इस तरह के बयान उत्तराखंड राज्य में पहली बार नहीं देखे गए हैं बल्कि इससे पहले भी वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी ऐसे अटपटे बयान देकर सुर्खियों में बने रहे हैं. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सत्ता पर काबिज होने के कुछ दिनों बाद ही फटी जींस, भारत देश अमेरिका का रहा गुलाम, ज्यादा बच्चा पैदा करने वाले को मिला ज्यादा राशन जैसे तमाम बयान सामने आए थे जिसके बाद न सिर्फ राज्य स्तर बल्कि विदेशों से भी इन बयानों को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की काफी आलोचना हुई थी.

यह भी पढ़ें: प्रदेश में कोरोना लहर के बीच शिक्षक संघ ने सरकार से उठाई बड़ी मांग

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...

0
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण दिल्ली में हुआ आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण  नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के...

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का दिल्ली में समापन

0
नई दिल्ली।  भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन आज नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों...

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

0
कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता...