15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दिख रहा भारत बंद का असर, हाईवे पर वाहनों को रोका

रुद्रपुर: उत्तराखंड में भी किसानों के भारत बंद का असर सोमवार सुबह से ही दिख रहा है। इस बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में भारत बंद को लेकर किसानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहीं सोमवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से ज्यादातर दुकानें बंद हैं। यहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने बाजपुर में हाईवे पर वाहनों को रोक दिया है। जिसकी सूचना पर पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर पहुंचे हैं। जसपुर में जुलूस निकालकर बाजार बंद कराए गए। काशीपुर का मुख्य बाजार भी बंद रहा। काशीपुर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां मुख्य मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रही। हल्द्वानी में भारत बंद अभी तक सफल नजर नहीं आ रहा है। बाजार में अधिकतर दुकानें, फल-सब्जी मंडी खुली हुईं हैं। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं हल्द्वानी में संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य संगठनों के लोगों ने जुलूस निकाला और कहा कि कृषि कानून वापस न होने तक यह विरोध जारी रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...