नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के मानदेय में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। शनिवार शाम आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बीएलओ का मानदेय 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया है। इसी के साथ बीएलओ पर्यवेक्षकों का मानदेय भी 12000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर के अलावा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के मानदेय को भी बढ़ाने की घोषणा की है। चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुद्ध निर्वाचन सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी , बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ अत्यधिक मेहनत करते हैं और निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन सभी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने बीएलओ के वार्षिक मानदेय को दोगुना करने और बीएलओ सुपरवाइजरों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मानदेय में पिछला संशोधन वर्ष 2015 में किया गया था। सबसे अहम बात यह है कि पहली बार एईआरओ को 25,000 रुपये और ईआरओ को 30,000 रुपये प्रतिवर्ष सम्मान राशि देने का फैसला लिया गया है, जबकि पहले इन पदों पर कोई अलग से मानदेय नहीं था।
इसके अतिरिक्त आयोग ने बिहार से प्राप्त विशेष आग्रह के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए बीएलओ को 6,000 रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि को भी स्वीकृति प्रदान की है।चुनाव आयोग के अनुसार यह कदम फील्ड स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: BLO का मानदेय हुआ दोगुना; पर्यवेक्षकों का बढ़ाया भत्ता, ERO- AERO को भी मिलेंगे पैसे
Latest Articles
सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...
पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में है। श्री मोदी आज गुजरात...
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्पन्न हो गया है। सात दिन तक चले इस...
राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...

















