21.1 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

20 मार्च को जारी होगी चुनाव अधिसूचना, नामांकन प्रक्रिया भी हो जाएगी शुरु

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी के निर्देशों के क्रम में राज्य की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय के मीडिया सेंटर स्थित सभागार में चुनाव संबंधी प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि कल यानी 20 मार्च को चुनाव की पब्लिक नोटिफिकेशन की तिथि है। 20 मार्च से ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए भी कुछ प्रमुख बातें हैं। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस 10 बजे से पहले चस्पा कर दिया जाएगा। उसके बाद 11 बजे से लेकर 3 बजे तक पब्लिक होलिडे को छोड़कर प्रतिदिन नामांकन की प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी। इस अवधि में संबंधित प्रत्याशियों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिसके लिए डॉक्यूमेंट की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है। जिसमें फॉर्म ए, फॉर्म बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए trainapkin.mbp.air.pad ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी के माध्यम से डिटेल को भर सकते हैं।
प्रत्याशी डिटेल भरने के बाद संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसकी कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। प्रत्याशी पोर्टल में ही डॉक्यूमेंट को भी मुख्यालय में जमा करने की समय और तिथि को भी अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं। इसके अलावा आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को दो स्थानों पर सीलिंग...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से...