22.4 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

हमारा लक्ष्य 75 फीसदी मत हासिल करनाः सुरेश जोशी

देहरादून। भाजपा धामी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में वरिष्ठ नेताओं की पत्रकार वार्ता आयोजित करने जा रही है। प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई ब्रीफिंग में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने स्पष्ट किया कि तमाम सर्वे बता रहे हैं, हम 60 फीसदी मतों यानि फर्स्ट डिवीजन से पास हो रहे हैं। लेकिन हमारा लक्ष्य है 75 फीसदी मत हासिल करना है। हरिद्वार रोड स्थित लोकसभा चुनाव प्रदेश मीडिया सेंटर में रूटीन प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत करते हुए, श्री जोशी ने बताया कि 17 अप्रैल तक समसामयिक राजनैतिक विषयों एवं पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी यहां से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चूंकि 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार अपना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही ह। लिहाजा पार्टी अपनी सरकार के जनकल्याणकारी और विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर जनता के बीच जा रही है। जिसके तहत इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पत्रकारों से संवाद करेंगे, जो लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं चहुमुखी विकास कार्यों को हम जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया, इन पत्रकार वार्ताओं में राज्य के अतिरिक्त केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां चाहे वह इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की बात हो, चाहे मोदी जी द्वारा ब्रांडिंग करने से उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर चमकाने की बात हो, चाहें समाज के प्रत्येक वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की बात हो। इस दौरान हम धामी सरकार के इन दो वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णयों की चर्चा जनता के मध्य करेंगे । इसी क्रम में देश का सबसे कठोर नकल कानून लाने से युवाओं को ईमानदार एवं पारदर्शी तरीके से रोजगार मिल रहे हैं, यूसीसी से राज्यवासियों को समान कानून का अधिकार मिला है, धर्मांतरण कानून, लव एवं लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही, मातृ शक्ति एवं राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का अधिकार। ऐसे अनेकों उपलब्धियां हमारे पास हैं जिनपर जनता का आशीर्वाद हमे मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा, सभी मीडिया सर्वे में स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा न्यूनतम 60 फीसदी मत से जीतने जा रही है यानि फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करना। लेकिन हमारा लक्ष्य उससे भी अधिक 75 फीसदी मत हासिल करना और एक्सीलेंट अंकों के साथ पास होना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के निर्देशानुसार पार्टी के प्रवक्ता भी अगले चरण में सभी 19 सांगठनिक जिलों में मीडिया के माध्यम से संवाद करेंगे। इसके अतिरिक्त कल से लोकसभा एवं जनपद स्तर के सभी मीडिया सेंटर संचालित होने शुरू हो जाएंगे। वहीं शीघ्र ही केंद्र से बड़े नेताओं एवं केंद्रीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम मिलने के बाद इन सभी मीडिया सेंटर से संवाद स्थापित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान एवं सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...