24.1 C
Dehradun
Thursday, August 6, 2026


spot_img

31 लाख की स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्मैक की तस्करी करने वाले बरेली के दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जिनके पास से अनुमानित कीमत 31 लाख की स्मैक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थो की खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया।
इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 104 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम फुरकान पुत्र शराफत जावेद राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर, थाना फरीदपुर, बरेली व मोहम्मद फरमान पुत्र इलियास ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर, जनपद बरेली बताया।
बताया कि वह दोनो बरेली के निवासी हैं तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थो की अलगकृअलग स्थानों पर तस्करी की जाती है। आज भी वह बरेली से स्मैक लाकर उसे देहरादून स्थित इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को को बेचने के लिये आये थे। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, सेना के एयर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के बरहामपुर के पास स्थित धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोपालपुर स्थित सेना के एयर...

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद लोगों के जीवन में आया व्यापक बदलाव: प्रधानमंत्री

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और...

संसद ने पारित किया सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा...

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहेंः सीएम, मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...