जम्मू। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के साथ सटे हारवन के ऊपरी जंगल में सोमवार की रात को उस समय गोलियों की आवाज गूंज उठी ,जब सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए आतंकियों ने गोली चलाई। सुरक्षाबलों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। घेराबंदी में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने आज हारवान के ऊपरी हिस्से में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर एक तलाशी अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान जंगल में आगे बढ़ रहे जवानों पर एक जगह छिपे आतंकियों ने गोली चलाई। मुठभेड़ रात 11.30 बजे के करीब शुरु हुई है।
जिस इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है, वह दाचीगाम नेशनल पार्क का ही एक हिस्सा है और जब्रवान की पहाड़ियों के बीच स्थित है। इस इलाके का इस्तेमाल आतंकी बांडीपोर-कंगन-गांदरबल से दक्षिण कश्मीर जाने के लिए या फिर दक्षिण कश्मीर से गांदरबल के रास्ते बांडीपोर की तरफ जाने के लिए करते हैं। यह इलाका दाचीगाम को त्राल से जोड़ता है।
संबधित सूत्रों ने बताया कि घेराबंदी में फंसे आतकियों की सही संख्या मालूम नहीं हो पायी है,लेकिन आतंकियों की तरफ से हो रही फायरिंग के आधार पर उनके दो से तीन तक होने का दावा किया जा रहा है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।
श्रीनगर में मुठभेड़, हारवन इलाके में सेना ने आतंकियों को घेरा; सर्च ऑपरेशन जारी
Latest Articles
होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की...
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल...
असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न
नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों,...
विभागों ने मुख्य सचिव के समक्ष एडीबी से संबंधित अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण सम्बन्धी विभागों के मध्य...

















