17.6 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

बारामुला में 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, मारे गए दहशतगर्दों से हथियार और गोला बारूद बरामद

श्रीनगर/बारामुला: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 12 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पट्टन के चक तापर क्रीरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सुरक्षाबलों तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सेना का दल जैसे ही आगे बढ़ा तो घिरते देख एक खस्ताहाल में स्कूल इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सतर्क जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार न हों, फ्लड लाइट का प्रबंध कर मल्टी टियर सुरक्षा घेरा स्थापित कर दिया गया। शनिवार तड़के फिर से ऑपरेशन शुरू कर तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारी के अनुसार आतंकियों को ढेर करने के लिए 12 घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन चलाना पड़ा।
तीनों टीआरएफ संगठन से जुड़े बताए जा रहे, सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी टीआरएफ संगठन से जुड़े थे। इनकी शिनाख्त शोपियां के जुनैद रशीद और गांदरबल के बिलाल व माहिर के रूप में हुई है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...