16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

तनाव मुक्ति एवं समय प्रबंधन से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है: CM धामी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से ‘परीक्षा पे चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में देश के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा के छठवें संस्कंरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, समय प्रबंधन, कार्य दक्षता बढ़ाने, जीवन में विभिन्न चुनौतियों को पार करने के लिए गुरू मंत्र दिये। प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उनको जो प्रेरणा दी गई है, उनका अनुसरण करते हुए हमारे ये बच्चे भविष्य में देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हम आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। आगामी 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो, इसकी हमारे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में भी हम बेहतर कार्य कर ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। परमात्मा ने हमें जो स्वतंत्र अस्तित्व एवं व्यक्तिव दिया है, इसका हमें सही तरीके से उपयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज, पथरीबाग में स्कूली छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें आगामी परीक्षाओं की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरणा दी कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूरे मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि मेहनत ही जीवन में रंग लायेगी। इसके लिए अपने भीतर की ताकत जानना जरूरी है। जब हम किसी कार्य को पूरे मनोयोग से करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक परीक्षाओं का सामना करना पड़ता है, इसके लिए तनाव लेने के बजाय, उन चुनौतियों को पार पाने के प्रयास करने चाहिए। यदि हमने जीवन में तनाव मुक्ति और समय प्रबंधन करना सीख लिया, तो कोई भी कार्य असम्भव नहीं है।

प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा- 2023’ कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न स्कूलों से वर्चुअल माध्यम से मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, मेयर, अन्य जनप्रतिनिधगण, स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं उनके अभिभावक जुड़े थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...