15.4 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, एक फरार

देहरादून। एसटीएफ ने आबकारी विभाग और थाना आईटीआई की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर में फैक्ट्री के अंदर से भारी मात्रा में नकली शराब, केमिकल, उत्तराखंड सरकार के फर्जी होलोग्राम, गुलाब मार्का के रैपर और रॉ मैटेरियल और उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी को भी अरेस्ट किया गया है। काशीपुर क्षेत्र में पिछले 01 माह से अवैध शराब फैक्ट्री चल रही थी। आरोपियों द्वारा तैयार नकली शराब को जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। नकली शराब बनाने के लिए केमिकल और अन्य रॉ मैटेरियल को उत्तर प्रदेश से सप्लाई कर लाया जाता था। साथ ही नकली शराब को बनाने वाले मुख्य आरोपी के ऊपर उत्तराखंड और आबकारी विभाग में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की टीम द्वारा शराब माफिया के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
बता दें कि एसटीएफ की टीम को पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में कहीं किसी मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम लगातार कार्य कर रही थी। शुक्रवार को टीम को शराब फैक्ट्री के रूप में तब्दील हुए मकान का पता लग गया। इस पर टीम द्वारा तुरन्त आबकारी विभाग और थाना आईटीआई की टीम को साथ लेकर कार्रवाई की गई। मकान को घेरकर रेड की गयी तो अंदर नकली शराब बनायी जा रही थी।
टीम को देखकर एक व्यक्ति तुरन्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मकान के अंदर से भारी मात्रा में गुलाब मार्का की तैयार नकली शराब और केमिकल, कच्चा माल और नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। इसके साथ ही हजारों की संख्या में उत्तराखंड सरकार के फर्जी होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। दोनों युवकों द्वारा किराये पर मकान लेकर पिछले 01 महीने से उसमें नकली शराब की फैक्ट्री चलायी जा रही थी जो कि एक रिहायशी इलाका था। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी।
पुलिस के अनुसार तैयार शराब को उत्तराखंड के कई जनपदों में सप्लाई किया जा रहा था। नकली शराब को बनाने के लिए रॉ मैटेरियल और उपकरण उत्तर प्रदेश से जिस व्यक्ति द्वारा सप्लाई कराये जा रहे थे, उसका भी सुराग एसटीएफ को मिला है, जिस पर आगे कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल टीम द्वारा थाना आईटीआई काशीपुर में गिरफ्तार आरोपी के खिपाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया है कि एसटीएफ टीम ने शुक्रवार रात थाना आईटीआई जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर, अन्दर संचालित हो रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 01 आरोपी अमनदीप सिंह निवासी काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है। नकली शराब 25 पेटियां शराब और नकली शराब बनाने का रॉ मैटेरियल व उपकरण बरामद किये गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...